अलवर.
रैणी थाना अंतर्गत ग्राम ठेटडा में खेत की बाढ़ हटाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। घायल प्रेमसिंह योगी ने बताया कि मेरे पिताजी जगदीश अपना ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे थे इसी दौरान उनके ताऊ मनोहर हमारे पास आए और बोला तुमने हमारे खेत की बाड़ तोड़ दी है और हमारे साथ झगड़ने लगे।
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मनोहर, अमरसिंह, उम्मीद सिंह, राखी, ममता, विमला ने मिलकर लाठी-डंडों से प्रेमसिंह, जगदीश, सुमेर सिंह के साथ मारपीट की और वारदात को अंजाम दिया, जिससे चार लोग घायल हो गए। रैणी के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अलवर के जिला अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हमने पुलिस में शिकायत कर दी है, फिलहाल सभी घायलों का इलाज अलवर के सामान्य चिकित्सालय में जारी है।

More Stories
समाज को बांटती है जाति की जड़ता, एक सूत्र में पिरोती है साझी आस्था और संस्कृति: मुख्यमंत्री
सीएम योगी मंगलवार को उज्ज्वला लाभार्थियों को देंगे दिवाली पर निःशुल्क सिलेंडर का उपहार
पीईटी 2026 की उत्तर कुंजियां जारी, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में योगी सरकार का एक और कदम