देहरादून
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सरकारी आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का भी शुभारंभ किया।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह योजना निश्चित रूप से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा का समान अधिकार दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं सीएम धामी ने कहा कि युवा कल्याण को समर्पित हमारी सरकार राज्य के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

More Stories
नाइट शिफ्ट में अब ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी अटेंडेंस, 1 नवंबर से लागू होगा नियम
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, ट्रंप के मंत्री बोले- समझौता जल्द हो सकता है फाइनल
EPF के साथ VPF में निवेश का मौका, FD से ज्यादा ब्याज के साथ रिटायरमेंट के लिए बनाएं बड़ा फंड