बड़वानी
बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजासन घाट में आज एक निजी यात्री बस को पीछे से ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा तीस लोग घायल हो गए।
सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बिजासन घाट के मोड़ पर आटे से भरे ट्रक ने आगे चल रही निजी यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के चलते निजी यात्री बस पैदल जा रहे राहगीर को चपेट में लेते हुए पलट गयी। ट्रक भी असंतुलित होकर पहाड़ में जा घुसा।
घटना में पैदल जा रहे राहगीर राजमली निवासी 50 वर्षीय मिस्त्री वास्कले की मृत्यु हो गई तथा बच्चों महिलाओं समेत 30 लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से वहां से करीब 16 किलोमीटर दूर सेंधवा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि घटना में ट्रक चल चालक स्टेयरिंग में फंसकर घायल हो गया था। उसे भी निकाल कर शासकीय अस्पताल लाया गया है। मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक जा रही बस को आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर आवागमन को सुचारु किया जा रहा है।

More Stories
युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर
मंत्री परमार की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल की सामान्य परिषद की बैठक हुई संपन्न
जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर में बनेगी इंडस्ट्रियल टाउनशिप, 2 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार