सिवनी
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक निजी बस और यात्रियों को ले जा रहे मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लखनादौन पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक एनपी चौधरी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनादौन-घंसौर मार्ग पर एक मंदिर के पास हुई।
उन्होंने कहा कि बस राज्य की राजधानी भोपाल से मंडला जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक में यात्रा कर रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस यात्री सुरक्षित हैं। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
प्रदेश की मंडियों में लगेंगी ग्रेडिंग सोर्सिंग यूनिट ई मंडी योजना प्रभावी बनाने के निर्देश
सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ब्रिक्स देशों का संस्कृति सम्मेलन 5 से 8 अगस्त तक भोपाल में होगा