भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 37 मंडलों के सभी बूथों पर मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
धार
सविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में
त्रिमूर्ति चौराहा स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पंहुचे जहा पर भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल,
वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा , जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, विधायक नीना वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह पंवार, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटोदीया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु राठौर, शरद विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर, नितेश अग्रवाल द्वारा माल्यार्पण किया गया माल्यार्पण के अवसर पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौराहा पर ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा बाबा साहब का नाम रहेगा’ के नारे लगाए।
भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा के नेतृत्व में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले के सभी 37 मंडलों में प्रत्येक बूथ स्तर पर उत्साह और उमंग के साथ बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती को पर्व के रूप में मनाई गई है।
जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति बस्तियों से रेली के रूप में पुरुष और मातृशक्ति डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पंहुचे
और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस अवसर पर बाबा साहब को याद करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मनोज सोमानी ने कहा भाजपा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विचार भारतीय जनता पार्टी के कृतित्व का हिस्सा हैं। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार के साथ मिलकर पार्टी उनके विचारों पर काम करते हुए हर गरीबों व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के प्रणेता संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने दलित वर्ग को सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया एवं संविधान में अधिकार प्रदान कर उनको प्रगति मार्ग प्रस्तुत किया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज प्रत्येक बूथ पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचा रहे है।
इस अवसर पर अनिल बाबा , ममता जोशी, कुसुम सोलंकी, दीपक सिंह रघुवंशी, हुकुम लश्करी, अजय फकीरा, दिलीप पिछड़ावल, हरिओम मलया, राजेश कलसाड़िया, ओमप्रकाश मालवीय, विक्की परमार, मुकेश परमार, अमन फकीरा, शनि फकीरा, गोकुल फकीरा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी ने दी।

More Stories
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग
MP Rail Update: रेल यात्री ध्यान दें, तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का बदलेगा रूट; जानें कब से
Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से उतारने तक जानें पूरे नियम, ऐसे डाउनलोड करें सर्टिफिकेट