लखनऊ
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षकों की मांगों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षक और शिक्षा के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए जमीन बननी तैयार हो जाएगी।
भाजपा शिक्षकों और कर्मचारियों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा अपनी हार का तो विश्लेषण करती है लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुखी का नजरिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।
शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षक और शिक्षा के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।
बता दें कि वर्तमान में शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर सरकार प्रदर्शन कर रहे है। शिक्षकों ने 8 जुलाई को शुरू की गई डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध किया। हालांकि, इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वो शिक्षकों से बात करें और समस्या का समाधान निकालें।

More Stories
थैलीसीमिया मरीजों को राहत: निःशुल्क बोन मैरो ट्रांसप्लांट और 1250 रुपए मासिक पेंशन, बायोमेट्रिक जरूरी नहीं
खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़ेंगे नाम, बच्चों के जन्म और शादी के बाद नहीं अटकेगा राशन
प्रयागराज में डिप्टी CM बृजेश पाठक का बड़ा बयान: ‘नसीमुद्दीन के SP में जाने से फर्क नहीं, 2027 में फिर BJP की प्रचंड वापसी’