नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी पुनर्परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवारों को हॉल टिकट में दिए गए दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
एनटीए ने छात्रों को दी ये सलाह
एनटीए ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में फोटो, सिग्नेचर और बारकोड को चेक करने की सलाह दी है। यदि इसमें से कोई भी प्रवेश पत्र में उपलब्ध नहीं है तो दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड के बिना एडमिट को इनवैलिड माना जाएगा।
32 लाख पेंशनभोगियों-बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर, 31 जुलाई तक जारी होगी राशि, खाते में आएगी इतनी पेंशन, प्रक्रिया शुरू
19 जुलाई को होगा एग्जाम
बता दें कि 14 जुलाई को एनटीए ने सीयूईटी यूजी रि-टेस्ट की घोषणा प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए की थी। पुनर्परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2024 को होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1000 छात्र इसमें शामिल होंगे।
7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट की प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। ऑबजेक्शन पोर्टल भी खोला गया था। वेबसाइट पर कई छात्रों की शिकायत प्राप्त हुई। जिसका समीक्षा करने के बाद एक बार फिर परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित छात्रों को सब्जेक्ट कोड के साथ संबंधित जानकारी ईमेल पर प्रदान की गई।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
अब “Latest News” के सेक्शन में दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। इसे डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड का प्रिन्ट आउट जरूर निकाल लें। इसके बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

More Stories
CLAT 2027 के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई; 6 दिसंबर को होगी परीक्षा
रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन; भोपाल मंडल में 49 वैकेंसी
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा