दुर्ग.
दुर्ग में क्राइम ब्रांच और कुम्हारी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने एक मालवाहक से बड़ी मात्र में गांजे के खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मालवाहक से 20 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिसा से दुर्ग की ओर से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है।
जिसपर क्राइम ब्रांच और कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालवाहक में गांजा तस्करी की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए वाहन को रोक कर चेक किया। जिसमें प्लास्टिक बोरी में 20 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक ओडिसा पुलिस के जवान और एक आरोपी मालवाहक का ड्राइवर बताया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से तेलंगाना एवं अन्य प्रांतो में प्रवासित परिवारों के लिए पुर्नवास के लिए बनेगी कार्ययोजना
नियद नेल्लानार योजना: बीजापुर के पालनार में स्वास्थ्य क्रांति, ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ से सुदूर वनांचल के ग्रामीणों को मिल रही नई सौगात
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक