अजमेर.
अजमेर नगर निगम द्वारा शहर के चूड़ी बाजार से हटाए गए ठेले को लेकर आज स्ट्रीट वेंडर्स का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की इस कार्रवाई से वे लोग बेरोजगार हो गए हैं, इसे लेकर उन्होंने अजमेर नगर निगम के बाहर अपने परिवार के साथ धरना भी दिया।
नगर निगम के पास चूड़ी बाजार क्षेत्र में 10 साल पूर्व बनाए गए वेंडिंग जोन में अस्थाई ठेला लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बड़े व्यवसाइयों से पैसे लेकर हमारे ठेलों को हटाया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास संपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हैं, उसके बावजूद निगम अधिकारियों द्वारा हजारों रुपये के चालान काटे जाते है और ठेलों को जब्त कर लिया जाता है। निगम कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कहा कि हमें दुकान खोलने के लिए नगर निगम से समय दिया जाता है, उस समय पर ही हम दुकान खोल सकते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे ठेले सुबह से ही लगें, जैसे पहले लगते थे और नगर निगम द्वारा हमें नाजायज परेशान नही किया जाए।

More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, जांच जारी
यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’: मुख्यमंत्री
रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ