सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी – राज्यपाल पटेल
राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान में किया पौध-रोपण
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौधे ज़रूर लगाए। राज्यपाल पटेल ने स्वयं अभियान के तहत राजभवन परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने क्रिसमस ट्री का पौधा रोपा।
राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
तेंदुओं के अवैध शिकार और अंगों की तस्करी मामले में एक और आरोपी मुरैना से गिरफ्तार अब तक 3 राज्यों से 15 आरोपी गिरफ्तार
पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजगढ़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित