रीवा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 अगस्त को रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री चौहान जनदर्शन कार्यक्रम तथा एसएएफ मैदान में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। इन कार्यक्रमों के लिए जोर-शोर से तैयारियाँ की जा रही हैं। पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल तथा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कालेज चौराहा, विवेकानंद पार्क, शिल्पी प्लाजा बाजार, अस्पताल चौराहा तथा एसएएफ मैदान में मुख्य समारोह स्थल का भ्रमण करके तैयारियों का जायजा लिया।
पूर्व मंत्री शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का जनदर्शन कार्यक्रम में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने पूरे विन्ध्य के साथ रीवा के विकास के लिए कई अनुपम सौगातें दी हैं। इन सौगातों के लिए हम सब मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, डॉ अजय सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
ब्रिटेन से लौटेगी भोजशाला की वाग्देवी प्रतिमा, 11वीं शताब्दी की धरोहर की वापसी के लिए भारत के प्रयास तेज
देश में हर छठा बाल अपहरण मध्य प्रदेश में, 5 साल में 64% बढ़े मामले; चौंकाने वाले आंकड़े
मोहन सरकार की बड़ी घोषणा, गांव में 5 साल सेवा करने वाले MBBS डॉक्टरों का 100% एजुकेशन लोन होगा माफ