Exposetodaynews:
जगदलपुर.
बस्तर में संयुक्त ड्राइवर संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है. संघ ने बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 12 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी. हड़ताल से जरूरी सेवाओं पर असर हो सकता है.
ड्राइवरों की हड़ताल से राशन वितरण, सब्जी मंडी, पेट्रोल-डीजल परिवहन, खनिज ढुलाई और यात्री बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है. 33 जिलों के ड्राइवर संघ एकजुट होकर रायपुर में 33 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया गया है. पहले भी मांगों को लेकर आंदोलन हुआ था, लेकिन आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ.
क्या हैं ड्राइवरों की मांगे
संघ का आरोप है कि चालकों को आए दिन मारपीट, झूठे आरोप और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ड्राइवर आयोग, वेलफेयर और ड्राइवर दिवस की मांग भी प्रमुख है. अब देखना होगा कि 12 नवंबर से पहले शासन-प्रशासन ड्राइवरों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है, या फिर बस्तर सहित प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को अनिश्चितकालीन हड़ताल का सामना करना पड़ेगा.

More Stories
राजनांदगांव-बस्तर में बारिश का अलर्ट, अर्नब के बाद अब दूसरे तूफान का खतरा
राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय- विधायक किरण देव
दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक