ग्वालियर के 34 स्टोन क्रशर पर 5.91 करोड़ की वसूली का आदेश

Exposetodaynews:

ग्वालियर.

पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के मामलों में निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि जमा नहीं करने वाली स्टोन क्रशर इकाइयों पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलौआ और रफादपुर क्षेत्र की 34 स्टोन क्रशर इकाइयों पर कुल पांच करोड़ 91 लाख 90 हजार रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति बकाया है।

इस राशि की वसूली के लिए जिला प्रशासन ने भू-राजस्व की तरह कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सभी संबंधित इकाइयों के विरुद्ध वसूली के प्रकरण दर्ज कर 15 दिन के मांग-पत्र जारी किए हैं। यानी इकाइयों को निर्धारित समय में बकाया राशि जमा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क कर राशि वसूलने की कार्रवाई की जा सकती है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर से मिले प्रस्तावों के आधार पर की गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार, तहसील वृत्त बिलौआ ने संबंधित इकाइयों को मांग-पत्र जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त वसूली कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नईदुनिया ने 34 क्रेशरों से क्षतिपूर्ति वसूली अटकी, पीसीबी की कार्रवाई सुस्त शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद प्रशासन जागा।

नोटिस के बाद भी राशि जमा नहीं की तो संपत्ति पर कार्रवाई
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की बकाया राशि वसूलना है। 15 दिन की समय-सीमा पूरी होने के बाद भी भुगतान नहीं करने वाली इकाइयों के खिलाफ भू-राजस्व वसूली की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसमें बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करना भी शामिल है।

इनसे होगी वसूली: प्रशासन ने सभी क्रशर इकाइयों की सूची जारी की –

  • मैसर्स एवीपी इन्फ्राटेक (पुराना नाम एक्रोन माइनिंग प्रा.लि.) ग्राम बिलौआ
  • मैसर्स टेलीवर्ड माइन्स एण्ड मिनरल्स प्रा. लि., ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स वैभव स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स मुरारीलाल शर्मा स्टोन क्रशर (रामदूत स्टोन क्रशर), ग्राम बिलौआ
  • मैसर्स जय मां कैलादेवी स्टोन इंडस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स स्टोनेक्स इन्झा, ग्राम बिलौआ
  • मैसर्स श्रीजी इन्फ्राकोल (स्टोन क्रशर यूनिट), ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स स्तुति स्टीन ऋशिंग कंपनी, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स श्रीदाऊजी स्टोन क्रशर (महादेव स्टोन इण्डस्ट्रीज), ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स श्री सिद्धी विनायक स्टोन एण्ड क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स राजावत स्टोन इण्डस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स रितुराज स्टोन क्रेशर, ग्राम रफादपुर।
  • मैसर्स जय दाऊ बाबा स्टोन इन्डस्ट्रीज, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स न्यू जय दाऊ बाबा स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स श्री श्याम सरकार स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स ओमत्री स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स श्री सिद्धी विनायक स्टोन क्रशर, उान बिलौआ।
  • मैसर्स श्रीनाथजी इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स डीडीए स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ
  • मैसर्स गणेश स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ
  • मैसर्स सर्वोदय मैन्यूफेक्चरर एण्ड कान्ट्रेक्टर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स श्रीसांई कृपा स्टोन क्रशर एण्ड ब्रिट सप्लायर्स, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स शिव शंकर स्टोन इण्डस्ट्री, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स जय सिद्ध बाबा स्टोन क्रेशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स बारी स्टोनेक्स स्टोन क्रशर, ग्राम बिलौआ।
  • मैसर्स मंगलम माइनिंग एण्ड इन्फ्राटेक, प्रा. बिलौआ।
  • मैसर्स पवन इंटरप्राइजेज (क्रशर यूनिट), ग्राम बिलौआ सहित अन्य क्रशर।