Exposetodaynews:
अमेठी
मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को आयोजित दशहरा मेले में चाट खाने के बाद 102 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई।
गंभीर हालत में 17 बच्चों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 बच्चे अभी भी भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, मामले में दो चाट विक्रेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

More Stories
BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला
यूपी में 15 हजार शिक्षक पदों पर 7 लाख से ज्यादा आवेदन, एक सीट पर 47 दावेदार
यूपी में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता