अलवर.
लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के लीली गांव निवासी विश्वेंद्र और उसके परिवार के लोगों के बीच दो बीघा जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार शाम को वह बाइक से घर जा रहा था। परिवार के ही दीपचंद, गुड्डू और किशन सिंह ने पहले उनकी बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर दी। वह गंभीर घायल हो गया। उसके बाद परिवार के लोगों को लाठियों से पीटा। महिलाओं के सिर फोड़ दिए।
जिसमें विश्वेंद्र उसकी भाभी मीरा पत्नी पुष्पा और 12 साल की बेटी मोनिका घायल हो गई। जिनको गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनको भर्ती नहीं किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद भर्ती करने में आनाकानी करते रहे। जबकि उनके एक मरीज की अधिक तबीयत बिगड़ती रही।

More Stories
पीएम मोदी की मेरठ रैली को लेकर ट्रैफिक में बदलाव, जानिए कौन-कौन से रूट रहेंगे डायवर्ट
शिक्षामित्रों के लिए बड़ी सौगात: हर महीने ₹18,000, अनुदेशकों पर भी CM योगी का ऐलान
कुत्ते की वजह से टूटी शादी! मंडप में बाराती-घराती में जमकर मारपीट, 4 लोग घायल