जयपुर.
राजस्थान में इस बार भले ही मंत्रिमंडल का कोटा कट रहा है लेकिन बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान के भूपेंद्र यादव का नाम आ सकता है। भूपेंद्र यादव को पिछली एनडीए सरकार में राज्यसभा सांसद रहते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इस बार उन्हें लोकसभा का चुनाव लड़वाया गया और अब चर्चा है कि उन्हें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
भूपेंद्र यादव को जब बीजेपी ने यादव बाहुल्य अलवर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया था तब उनके समर्थकों ने मतदाताओं में यही मैसेज दिया था कि यदि वे जीतकर लोकसभा पहुंचते हैं तो मोदी सरकार में बड़ा पद लेंगे और इसका सीधा फायदा उनकी लोकसभा सीट अलवर को भी मिलेगा। ज्ञातव्य है कि पिछले लोकसभा चुनावों में कोटा सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन इस बार लोकसभा अध्यक्ष का पद एनडीए के किसी घटक दल के पास जाने की पूरी संभावना है।

More Stories
लेबर अड्डों पर श्रमिकों को मिलेगा सस्ता भोजन, योगी सरकार की बड़ी तैयारी
यूपी में महिलाओं की ‘दुग्ध शक्ति’ ने रचा नया इतिहास, 5 कंपनियों का कारोबार 5,716 करोड़ पार
योगी सरकार करेगी पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण ज्यादा गहनता से, माइक्रोप्लास्टिक और पीएफएएस की भी होगी जांच