दौसा.
दौसा जिले के लालसोट रोड स्थित टिटौली टोल प्लाजा पर दो टोल कर्मचारियों को टोल पर बने डिवाइडर पर मस्ती करना महंगा पड़ गया। हादसे में एक कर्मी की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल कटाने के बाद एक ट्रक जैसे ही आगे की ओर बढ़ा तभी टोल के डिवाइडर पर मस्ती कर रहे कर्मी ट्रक की चपेट में आ गए। एक कर्मी की तो ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया।
मामला दौसा जिले के लालसोट रोड के टिटौली टोल प्लाजा का है। अपना टोल कटवाने के बाद सिग्नल से एक ट्रक आगे की ओर बढ़ा नजदीक के डिवाइडर पर मस्ती कर रहे दो टोल कर्मियों के बीच पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि दोनों के दोनों ही सड़क पर आ गए। जिनमें से एक की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मरने वाला कर्मी और जयपुर एसएमएस में घायल दोनों ही मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। नांगल थाना अधिकारी हुसैन अली ने बताया कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सारा मामला जांच का विषय है। टिटौली टोल का दुर्घटना के समय के वायरल वीडियो में दो कर्मी टोल के मिडलैन पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन टोल कर्मियों को इस तरह मस्ती करने की इजाजत टोल मैनेजर और टोल प्रशासन ने दे कैसे दी? क्या टोल प्रशासन की नजर में एक इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती है।
हालांकि अब ये सारा मामला जांच का विषय है कि पुलिस किन-किन तथ्यों को सामने लाकर जांच करेगी और बड़ा सवाल यह है कि क्या उसे गरीब टोल कर्मी को न्याय मिलेगा जो मैसेज रिद्धि सिद्धि टोल कंपनी का कर्मचारी था।

More Stories
IPS Transfer 2026: 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 जिलों के एसपी बदले; देखें पूरी सूची
UP Election 2027: SIR के तहत बूथ स्तर पर BJP की बड़ी तैयारी, चुनावी रणनीति हुई तेज
यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का अंतिम परिणाम किया घोषित, 377 अभ्यर्थी चयनित