उदयपुर.
राजस्थान के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास 7,500 युवाओं में से अग्निवीरों का चयन एवं भर्ती एक से 10 जुलाई तक उदयपुर स्थित खेलगांव में होगी। अग्निवीरों की भर्ती उदयपुर में तीन साल बाद होगी। इससे पूर्व उदयपुर को यह अवसर साल 2021 में मिला था। अग्निवीर भर्ती से संबंधित तैयारियों को लेकर आधिकारिक बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता एडीएम राजीव द्विवेदी ने की।
सेना भर्ती प्रभारी कर्नल इंद्रजीत सिंह ने प्रशासनिक सहयोग और तालमेल की आवश्यकता बताई। कर्नल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन औसत 1,000 परीक्षा पास युवकों में से अग्निवीरों को चुना जायगा। अग्निवीर चयन प्रक्रिया दौड़ से होगी। जिला खेल अधिकारी को रनिंग ट्रैक बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उदयपुर विकास प्राधिकरण खेलगांव में बेरिकेड्स लगाएगा। सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, लाइट्स और टेंट यूडीए लगाएगा, शिक्षा विभाग को लैपटॉप का इंतजाम करना होगा। इंटरनेट व बिजली की सुचारू व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम सफाई और मोबाइल टॉयलेट की सुविधा मुहैया कराएगा।

More Stories
त्योहारों पर खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर के बाद लगी आग; 3 युवकों की मौत
सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह