न्यूयॉर्क
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बाजू पर लगी चोट पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद है लेकिन अमेरिका में क्रिकेट के प्रचार के लिये अहम माने जा रहे टी20 विश्व कप के इस मुकाबले से पहले नासाउ काउंटी की खुली दरारों वाली खतरनाक पिच सभी के लिये चिंता का सबब बनी हुई है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन समेत कई दिग्गजों ने पिच पर सवाल उठाये हैं। यह भी कहा जा रहा है कि विश्व कप मैच कराने से पहले इस पर कुछ अभ्यास मैच क्यो नहीं खेले गए। रोहित को आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान तेज गेंदबाज जोश लिटिल की गेंद दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में लगी थी। उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘रोहित की चोट गंभीर नहीं है। उन्होंने खुद कहा है कि यह मामूली घाव है। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच तक ठीक हो जायेंगे। उससे पहले दो अभ्यास सत्र भी खेले जाने हैं।’’ भारतीय टीम प्रबंधन कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करने जा रहा लेकिन पिच को लेकर नाराजगी जाहिर है।
सूत्र ने कहा, ‘‘यह ताजा पिच है। इस पर घास है लेकिन बड़ी बड़ी दरारें भी हैं। इस तरह की पिच की पहले कुछ अभ्यास मैच होने चाहिये थे। यह टी20 की विकेट नहीं है और चारों पिचें ऐसी ही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुक्र है कि रोहित या ऋषभ पंत को गंभीर चोट नहीं लगी और वे ठीक हैं।’’आयरलैंड के हैरी टेक्टर को जसप्रीत बुमराह की गेंद दस्तानों से होकर हेलमेट पर लगने के कारण कनकशन टेस्ट से गुजरना पड़ा।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल