उत्तराखंड
उत्तराखंड में इस बार लोकसभा चुनाव में कई पहली बार लड़ने वालों ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा से अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर बड़ी जीत दर्ज की। कांग्रेस से गणेश गोदियाल, प्रकाश जोशी, वीरेंद्र रावत ने हारने के बाद भी पिछले चुनाव के मुकाबले पार्टी की स्थिति को थोड़ा सुधारने का ही काम किया है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी चुनावी मैदान में थे।
उन्होंने पहली बार में 418531 वोट मिले। उन्होंने 155839 वोट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। जबकि उनके सामने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जैसे मजबूत प्रत्याशी सामने थे। इसके बावजूद पहली बार चुनावी मैदान में उतर उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। कांग्रेस से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ 262692 वोट हासिल किए। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत भी लोकसभा चुनाव के रण में पहली बार मैदान में उतरे। उन्होंने हरिद्वार सीट पर 653808 वोट हासिल किए।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को 164056 वोट से हराया। वीरेंद्र सिंह रावत ने भी पहली बार चुनाव लड़ते हुए 489752 वोट हासिल किए। नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रकाश जोशी ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ते हुए 438123 वोट हासिल किए। टिहरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ने वाले जोत सिंह गुनसोला का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। वे सिर्फ 190110 वोट हासिल कर पाए। जबकि इसी सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने 168081 वोट हासिल किए।

More Stories
यूसुफ पठान के कदम से बढ़ीं अटकलें, शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी को लग सकता है डबल झटका
राज्यसभा में BJP का बड़ा दांव! उपचुनाव के बाद वही रहेंगे तीनों सांसद, बदलेगी सिर्फ पार्टी
TMC में बढ़ा सियासी घमासान! नेता प्रतिपक्ष पद, पार्टी दफ्तर के बाद अब बैंक खाते पर भी विवाद