मैहर
मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होने जा रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी करेंगे।
इस बार राज्य सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का विशेष उपहार देते हुए नियमित किस्त की राशि 1500 के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त शगुन राशि भेजने का फैसला किया है. यानी इस महीने लाडली बहनों के बैंक खातों में कुल 1,750 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए से सीधे उनके खाते में जमा की जाएगी।
19 अगस्त को आएगी 39वीं किस्त
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दी जाने वाली यह राशि सरकार की ओर से 39वीं किस्त होगी. मैहर में होने वाले भव्य कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ प्रदेश भर की रजिस्टर्ड लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. सरकार की इस घोषणा से त्योहार के मौके पर महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता उनकी खुशियों को दोगुना करने के साथ ही त्योहार को अच्छे से अच्छे से मनाने में मददगार साबित होंगी।
लाडली बहना योजना की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
अगर आप भी यह जांचना चाहती हैं कि 19 अगस्त को आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं. इसके लिए बास नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।
क्या इस बार भी मिलेगा रक्षा बंधन का शगुन
लाडली बहनों को हर साल रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर योजना की सम्मान राशि के साथ 250 रुपये का शगुन अलग से मिलता रहा है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं जानना चाहती हैं कि इस बार उन्हें 1500 रुपये मिलेंगे या 1750 रुपये? इस संबंध में यूं तो सरकार ने कोई भी अपडेट अभी तक नहीं दिया है। लेकिन संकेतों को मानें तो महिलाओं को 250 रुपये का शगुन अलग से नहीं मिलेगा।
पिछले साल भाई दूज पर महिलाओं की सम्मान राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया था। तब भी अलग से 250 रुपये नहीं दिए गए थे। इस बार भी इसकी उम्मीद न के बराबर ही है।
तो क्या 19 अगस्त को खाते में आएंगे पैसे
मैहर के कलेक्टर की ओर से भी अभी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 19 अगस्त को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
7 लाख से ज्यादा नाम कटे, कहीं आपका नाम भी तो नहीं शामिल
लाडली बहना योजना की 39वीं किस्त से पहले सरकार द्वारा लाभार्थियों के रिकॉर्ड की वेरिफिकेशन की खबरें भी सामने आ रही हैं। साथ ही जानकारी मिल रही है कि करीब 7 लाख नाम इस योजना से काटे जा चुके हैं। अगर आपको भी आशंका है कि कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया तो आप पोर्टल पर जाकर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' के जरिए अपने नाम को चेक कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आपने अभी तक eKYC नहीं किया है तो आप उसे भी समग्र पोर्टल पर जाकर तुरंत करा लें।
ये है स्टेप बाय स्टेप ऑनलाइन प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के मेन्यू बार में उपलब्ध Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।
- अब अपने जिले, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन और ग्राम/वार्ड का चयन करें. स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम ढूंढ सकती हैं।

More Stories
प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को मिला कानून, अधिकार एवं पुलिसिंग का ज्ञान
भोपाल रेलवे स्टेशन पर गंदगी पड़ी भारी, MPPCB ने रेलवे पर लगाया ₹10.06 लाख का जुर्माना