भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुषेण योजना के विस्तार का प्रस्ताव शीघ्र अग्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के विस्तार से प्रदेश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी तथा नागरिकों को उनके निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति, मानव संसाधन की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक मानव संसाधन की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मनोज पुष्प सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलो कांग्रेस, सीपीआई ,सीपीआई एम सीपीआई (एमएल), समाजवादी पार्टी की संयुक्त बैठक में निर्णय
पीएम सूर्य घर योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोपाल और ग्वालियर में लगेंगे ‘सेवा सेतु कैंप’ : मंत्री शुक्ला
नवीन न्याय संहिताओं को करीब से जानने का अवसर—बीएचईएल दशहरा मैदान में भव्य प्रदर्शनी