नई दिल्ली
इंग्लैंड के दौरे पर जुलाई में खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। एक अनकैप्ड खिलाड़ी को टीम में जगह दी गई है, जबकि दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हो रही है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जो 10 जुलाई से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। ये टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के तहत खेली जाएगी।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए अनकैप्ड ओपनिंग बल्लेबाज मिकाइल लुइस को टीम में शामिल किया है। 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी क्रेग ब्रैथवेट करेंगे और उपकप्तानी अल्जारी जोसेफ को दी गई है। इसमें जेडन सील्स भी शामिल हैं, जो चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज से बाहर हो गए थे। जेसन होल्डर भी टीम का हिस्सा हैं, जो पिछले दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे और वर्ल्ड कप से चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
23 वर्षीय मिकाइल लुईस अंडर 19 टीम के लिए खेल चुके हैं। उनको प्रथम श्रेणी सत्र में अपने मजबूत प्रदर्शन का इनाम मिला है। इसी आधार पर उनको टेस्ट टीम में चुना गया है। उन्होंने लीवार्ड आइलैंड हरिकेंस के लिए 48.71 की औसत से 682 रन बनाए थे। 19 वर्षीय तेज गेंदबाज इसाई थोर्न एक डेवलपमेंट प्लेयर के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगे, जिन्होंने अपने प्रथम श्रेणी सत्र में आठ मैचों में 16.29 की औसत से 31 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।
वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), एलिक एथानैज, जोशुआ डासिल्वा, जेसन होल्डर, कावेम हॉज, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ (उप-कप्तान), शमर जोसेफ, मिकाइल लुइस, जाचरी मैकास्की, किर्क मैकेंजी, गुडाकेश मोटी, केमार रोच, जेडन सील्स और केविन सिंक्लेयर
रिचर्ड्स-बॉथम ट्रॉफी की शुरुआत 10 जुलाई से होगी। ये मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का आखिरी मुकाबला होगा। इसके बाद वे टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लेंगे, जिसका ऐलान उन्होंने काफी समय पहले किया था। दूसरा मुकाबला सीरीज का 18 जुलाई से आखिरी मैच 26 जुलाई से खेला जाएगा।

More Stories
IND vs NZ 1st T20: क्राइस्टचर्च में आज भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें प्लेइंग-11
भारत-न्यूजीलैंड पहला T20: क्या इस बार 300 रन पार करेगी टीम इंडिया? जानें संभावित प्लेइंग-11
U19 Women’s T20 World Cup 2027: भारत उतरेगा खिताब बचाने, जानें पाकिस्तान किस ग्रुप में शामिल