भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारापु राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय में मेम्बर प्लानिंग अनिल गुप्ता एवं अपर मुख्य सचिव विमानन संजय शुक्ल भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री नायडू के मुख्यमंत्री निवास आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री नायडू को भोपाल ताल के निर्माण के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह तालाब प्राकृतिक चट्टानों को काटकर बनाया गया है।

More Stories
कुपोषण के खिलाफ मैदानी स्तर पर मजबूत हो रही पोषण व्यवस्था : सचिव रश्मि
गजराजों के विश्राम और सेवा का पर्व, ‘हाथी पुनर्यौवनीकरण’ कैंप-2026 का हुआ शुभारंभ
इंदौर से 36 दूरस्थ शहरों तक सीधी बस सेवा, मुख्यमंत्री 26 सितंबर को करेंगे शुभारंभ