नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का ऐलान जारी है। हालांकि, आंकड़े शनिवार को जारी हुए एग्जिट पोल से एकदम अलग नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर है कि एजेंसी एक्सिस माय इंडिया के प्रमुख लाइव टीवी पर ही रोने लगे। उन्होंने अनुमान लगाया था कि एनडीए 350 से ज्यादा सीटें लाने जा रही है। साथ ही उन्होंने 400 पार की बात से भी इनकार नहीं किया था।
एक टीवी कार्यक्रम के दौरान गुप्ता चर्चा के बीच ही रोने लगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब वह टीवी पर भावुक हुए हों। साल 2019 में भी एग्जिट पोल में सटीक अनुमान लगाने वाले गुप्ता रोने लगे थे। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने अनुमान लगाया था कि एनडीए 361 से 401 सीटों की बीच जीत हासिल कर सकती है। जबकि, एग्जिट पोल में विपक्षी गठबंधन INDIA को 131-166 सीटें दी गई थीं।

More Stories
अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात पुलिस का छापा, ताला तोड़कर घुसी टीम; मदन मित्रा के आवास पर भी दबिश
राज्यसभा चुनाव में NDA की बढ़ी ताकत, बीजेपी की बल्ले-बल्ले; जानें नया नंबर गेम और विजेताओं की पूरी सूची
TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक का इस्तीफा, ममता बनर्जी के अब सिर्फ 9 सांसद बचे