रायपुर.
छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब माघ पूर्णिमा के अवसर पर पूरे प्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन मद्य (शराब) की बिक्री भी पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम साय ने घोषणा की कि राज्य अलंकरण पुरस्कारों में अब संत रविदास के नाम से एक नया पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके अलावा नवा रायपुर के एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संत रविदास के संदेश को छत्तीसगढ़ विधानसभा में अंकित कराने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में शुरू हुआ यह अभियान फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य संत रविदास के समता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

More Stories
वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
CG में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली डंप से राइफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद
माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत