झांसी
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक एवं आरामदायक बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। यात्री सुविधाओं के हितार्थ दिनांक 05 अगस्त 2026 से निम्नलिखित मेमो (MEMU) ट्रेनों का संचालन वर्तमान 08 कार मेमो रैक के स्थान पर 12 कार मेमो रैक से किया जाएगा।
इस व्यवस्था के लागू होने से इन ट्रेनों में अतिरिक्त बैठने एवं यात्रा क्षमता उपलब्ध होगी, जिससे विशेष रूप से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा यात्रियों तथा स्थानीय यात्रियों को अधिक सुविधा प्राप्त होगी तथा भीड़भाड़ में कमी आएगी।
12 कार मेमो रैक से संचालित की जाने वाली गाड़ियाँ निम्नानुसार हैं :
गाड़ी संख्या 64609 – खजुराहो – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी
गाड़ी संख्या 64610 – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – खजुराहो
गाड़ी संख्या 64647 – खजुराहो – ललितपुर
गाड़ी संख्या 64648 – ललितपुर – खजुराहो
गाड़ी संख्या 64649 – महोबा – खजुराहो
गाड़ी संख्या 64650 – खजुराहो – महोबा
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएँ तथा सुरक्षित एवं सुखद यात्रा सुनिश्चित करने हेतु रेलवे के नियमों का पालन करें।

More Stories
75 आश्रमों में हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं; पेयजल, टीवी, पुस्तकालय और योग-ध्यान की भी सुविधा
CM योगी की दो टूक: नियुक्ति के बाद पैसे मांगे तो जेल जाएंगे, 3,567 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस