टोंक.
टोंक में सदर पुलिस थाना इलाके के अरनिया तिवाड़ी गांव में बाड़े के विवाद को लेकर विवाद हो गया, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सआदत अस्पताल पहुंचाया। उधर घायलों का कहना है कि तीन पहले ही सदर पुलिस थाने को लिखित में शिकायत दी थी कि आरोपी जानलेवा हमला कर सकते हैं लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
झगड़े में घायल महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तलवारों, कुल्हाड़ी और लाठियों हमला करने आए आरोपियों के बारे में पुलिस को फोन करने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और हमें खुद एम्बुलेंस से अस्पताल आना पड़ा। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। इस संबंध में घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं।

More Stories
सीएम योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को तत्काल मिल रही राहत, 24 घंटे में चार-चार लाख की आर्थिक सहायता
अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश
ट्रेड शो में बागपत के घेवर का स्वाद चख बोले लोग, सावन के बाद भी खूब भा रहा*