दंतेवाड़ा.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
अनियंत्रित होकर पलटी बस
यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

More Stories
गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक
वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. रामरतन बनर्जी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र