नई दिल्ली
साउथ-वेस्ट दिल्ली के द्वारका, मटियाला और वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर, विकासपुरी, तिलक नगर समेत आसपास के इलाकों से हरियाणा के बहादुरगढ़ आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। PWD ने नजफगढ़ फिरनी रोड पर रोजाना लगने वाले भयंकर जाम को खत्म करने के लिए सड़क की चौड़ाई 2 लेन से बढ़ाकर 6 लेन करने की योजना तैयार की गई है।जाम से राहत के लिए मार्केट एरिया, ढांसा बस स्टैंड, नजफगढ़ पुलिस स्टेशन, ढांसा-बहादुरगढ़ टी-जंक्शन और ढांसा-नजफगढ़ फिरनी रोड जंक्शन पर टू-व्हीलर गाड़ियों और कारों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।
सड़क के बीच में मौजूद बिजली के खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा।
- PWD अधिकारियों के अनुसार, द्वारका के अलग-अलग सेक्टरों, मटियाला, उत्तम नगर, तिलक नगर, विकासपुरी, जनकपुरी और आसपास के इलाकों से बहादुरगढ़ जाने के लिए नजफगढ़ फिरनी रोड ही मेन रोड है लेकिन सड़क के किनारे मार्केट और रिहायशी इलाकों के कारण यहां लगभग हर समय जाम के हालात बने रहते हैं।
- सड़क की असल चौड़ाई 30 फीट है लेकिन अतिक्रमण से कई जगह यह सिर्फ 20 से 25 फीट रह गई है। भले फिरनी रोड पर फ्लाईओवर बनाने की योजना थी लेकिन फिजिबिलिटी स्टडी के बाद इसे रद्द कर दिया गया था।
अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई जाएगी सड़क
PWD अधिकारियों के अनुसार, परियोजना शुरू होने से पहले सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा और आवश्यक जगहों पर बिजली के खंभे तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं को शिफ्ट किया जाएगा। इससे सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग हो सकेगा और वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम होगी।
हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा
अधिकारियों का कहना है कि सड़क को 6 लेन करने के बाद नजफगढ़ और बहादुरगढ़ के बीच यात्रा का समय कम होगा। इससे रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों लोगों को जाम से राहत मिलेगी और बाजार तथा आसपास की कॉलोनियों में भी ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है।

More Stories
40 विला-कॉटेज खरीदने वाले IAS-IPS दंपति पर शिकंजा, पति के बाद पत्नी पर भी गिरी गाज
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर
यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी