रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती अलका परगनिहा चंद्राकर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने छत्तीसगढ़ी रेडियो चैनल एफएम 91.2 के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
श्रीमती चंद्राकर ने बताया रेडियो एफएम चैनल 91.2 का शुभारंभ कुम्हारी जिला दुर्ग में होने जा रहा है। जिसका प्रसारण पूरी तरह से छत्तीसगढ़ी बोली में किया जाएगा। इसके साथ ही इस चैनल के ऐप की भी शुरूआत होने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस एफएम के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी कला, संस्कृति, बोली एवं स्थानीय लोक-जीवन का प्रचार-प्रसार करना है। इस मौके पर श्री श्याम वर्मा एवं श्री अमित परगनिहा भी मौजूद थे।

More Stories
आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित
जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम
कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण