नई दिल्ली
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल इस साल के अंत में शादी करने जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ नाम जुड़ने के बाद से शुभमन काफी चर्चाओं में रहे लेकिन फैंस यह जानकर शोक्ड रह जाएंगे कि शुभमन सारा अली खान से नहीं बल्कि टीवी की हसीना रिद्धिमा पंडित से शादी रचाने जा रहे हैं। शादी की तारीख भी सामने आ चुकी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है।
हाल ही में, एक रिपोर्ट ऑनलाइन वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि 'बहू हमारी रजनीकांत' अभिनेत्री दिसंबर 2024 में शुबमन गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। शुभमन और रिद्धिमा अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन और रिद्धिमा एक-दूजे को डेट कर रहे है।
रिद्धिमा पंडित मुंबई के रहने वाली हैं और उनकी उम्र 33 साल हैं और वहीं शुभमन गिल 24 साल के हैं। वहीं, शुभमन गिल संग शादी की खबरों पर एक्ट्रेस ने देरी ना करते हुए चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर कहा है, जब हो रही होगी तो बताऊंगी ना, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है।

More Stories
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका! पाकिस्तान मैच से भी बाहर हो सकते हैं अभिषेक शर्मा, अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश को सजा नहीं, इनाम! ICC ने ड्रामा खत्म करने के लिए अपनाया यह रास्ता
T20 World Cup की शुरुआत में ही BCCI ने टीम मैनेजमेंट की मांग ठुकराई, भारतीय खिलाड़ियों को झटका