शाहपुरा.
शाहपुर पुलिस थाने से मात्र 150 मीटर की दूरी पर जिला कलेक्टर, शाहपुरा के घर के ठीक बाहर कल देर रात तेल के पीपों से भरे ट्रक में अचानक आग लग जाने से पूरा ट्रक और तेल के पीपे जलकर खाक हो गए। हादसे के कारण लगभग 3 घंटे तक रास्ता जाम रहा। शाहपुरा के पुलिस उप अधीक्षक रमेशचंद्र तिवारी ने बताया कि कल देर रात ट्रक का चालक बालमुकुंद पुत्र गोपाल मीणा अपने सहयोगी लेखराज पुत्र गोपाल मीणा के साथ सरसों के तेल से भरे पीपे लेकर उदयपुर जा रहा था।
ट्रक के पिछले पहिये में पंचर होने के कारण निकल रही चिंगारियां देखकर कस्बा चौकी शाहपुरा के पास रात्रि गश्त कर रहे ASI पितांबर सिंह ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ड्राइवर ट्रक को भगाकर ले गया और कलेक्टर निवास के सामने पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रमेश तिवारी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी साथ मौके पर पहुंचे और ड्राइवर व सहयोगी को सुरक्षित बाहर निकालकर शाहपुरा जहाजपुर एवं हिंदुस्तान जिंक से फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुलाकर आग पर क़ाबू पाया। हादसे के दौरान करीब तीन घंटे तक रास्ता जाम रहा।

More Stories
75 आश्रमों में हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं; पेयजल, टीवी, पुस्तकालय और योग-ध्यान की भी सुविधा
CM योगी की दो टूक: नियुक्ति के बाद पैसे मांगे तो जेल जाएंगे, 3,567 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
यूपी राइज 2026: इन्वर्टिस में युवाओं के विचारों को मिला मंच, ब्रह्माबाइट इनोवेशंस ने मारी बाजी