नई दिल्ली
एग्जिट पोल की डिबेट का बायकॉट करने वाले अपने रुख से कांग्रेस अब पलट गई है। पार्टी ने शनिवार को दिल्ली में INDIA अलायंस की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'INDIA अलायंस के दलों की मीटिंग हुई।
इसमें भाजपा को एक्सपोज करने का फैसला हुआ। इसके अलावा एग्जिट पोल के पहले से तय सिस्टम को भी जनता के सामने उजागर करने की बात हुई है।' खेड़ा ने कहा कि हमने विचार किया कि एग्जिट पोल की बहस में शामिल होने या दूर रहने के क्या परिणाम होंगे। अंत में INDIA अलायंस के दलों के बीच सहमति बनी है कि आज शाम को एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में हम शामिल होंगे।

More Stories
महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, AIF और FPI के असली मालिकों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग खारिज
भोपाल में BJP विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, बोले- ‘किसी का समर्थक हो या पाला हुआ, कोई नहीं बचेगा’
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी को हेमंत खंडेलवाल ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, MP में बयान पर सियासत तेज