सिरोही.
अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने देर रात पिंडवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम के एईएन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कार्मिकों को निर्देश दिए।
एडीएम ने निरीक्षण के दौरान पिंडवाडा सीएचसी में उपस्थिति पंजिका, साफ-सफाई, औषधियों की उपलब्धता एवं हीट वेव व गर्मी में उचित प्रबंधन की व्यवस्था बारे में विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पिंडवाड़ा में जोविविनि के एईएन कार्यालय में बनाए गए नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों व उसके निस्तारण की प्रक्रिया व विद्युत सप्लाई की विस्तृत जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को बिजली संबंधी समस्याओं के निवारण के आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक इंटीग्रेटेड पैक हाउस, कारखियाव का किया स्थलीय निरीक्षण
वृंदावन आश्रम कांड में नया CCTV आया सामने, प्राइवेट पार्ट काटने के बाद चौथी मंजिल की ओर जाता दिखा दीपक
UP राज्यसभा चुनाव: BJP आज खोल सकती है पत्ते, स्मृति ईरानी-वरुण गांधी समेत कई नाम चर्चा में