टीकमगढ़
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ग्लोबल अंपायर की ओर से लीडर्स ऑफ़ भारत अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे टीकमगढ़ के युवा समाजसेवी राजा पाठक को स्किल डेवलपमेंट द लीडर्स ऑफ़ भारत अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम मे कई देशो के राजदूत और प्रतिनिधि शामिल हुए। शहर के कुंवरपुरा रोड निवासी राजा पाठक ने बताया कि ग्लोबल अंपायर की ओर से आज दिल्ली में लीडर्स आफ भारत पुरस्कार का आयोजन किया गया। यह अवार्ड पूरे विश्व से चयनित 150 लोगों को दिया गया। मध्य प्रदेश से केवल उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया। समारोह में उन्हें इंडियन लीडर्स लीडिंग एशिया यानी कल का भविष्य अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। राजा पाठक की उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, अंशुल खरे, प्रफुल्ल द्विवेदी,संजय नायक,सहित शहर के लोगों ने बधाई दी है।
भारतीय संस्कृति पर लिखी थी पुस्तक
राजा पाठक ने बताया कि करीब 1 साल पहले उन्होंने भारतीय संस्कृति हमारे जीवन का आधार नामक पुस्तक लिखी थी। 64 पन्नों की पुस्तक में उन्होंने प्राचीन भारतीय संस्कृति और वर्तमान में पाश्चात्य सभ्यता के चलते संस्कृति पर हो रहे प्रहार को केंद्रित किया था।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राहत: मानदेय कटौती का एरियर्स चुकाने का MP हाई कोर्ट का आदेश
विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में जेजे एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट पर दो दिवसीय सेमीनार संपन्न