भोपाल
दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। आर्थिक अनियमितता के मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद होने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। परिणाम तीन अगस्त को आएगा।
भाजपा से दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा यहां से प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा नरोत्तम मिश्रा को चुनाव लड़वाने के संकेत दे चुकी है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से नरोत्तम मिश्रा का यह वनवास समाप्त होने की संभावना है। हार के ढाई साल बाद यदि वह उपचुनाव में जीत दर्ज करते हैं तो मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और संगठन में उनका कद फिर से मजबूत हो जाएगा।

More Stories
GM फसलों के कानूनी पहलुओं पर अंकुर श्रोत्रिय का शोध, पीएचडी की उपाधि से हुए सम्मानित
सरदार पटेल की जयंती पर माधव महाविद्यालय ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
रीवा से 3 जनवरी को रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, 12 दिन में कराएगी दक्षिण भारत की सैर