DSSSB recruitment 2026 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय, फॉरेंसिक साइंस लैब एवं नयी दिल्ली नगर पालिका परिषद समेत विभिन्न विभागों में कुल 1979 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
पदों का विवरण
इन पदों में टीचिंग के तहत टीजीटी कंप्यूटर साइंस के 675, स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी के 450, टीजीटी स्पेशल एजुकेशन के 163, डोमेस्टिक साइंस टीचर के 129 पदों पद आवेदन मांगे गये हैं. वहीं, साइंटिफिक व आइटी पदों में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 279, आइटी असिस्टेंट ग्रेड-ए के 125, डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के 21 पदों पर भर्ती की जायेगी. इसके अतिरिक्त अन्य तकनीकी पदों में सब-स्टेशन अप्रेंटिस के 37, फिटर ग्रेड-II के 36 एवं लिफ्ट ऑपरेटर के 13 पद शामिल हैं.
आवश्यक योग्यता
टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) पद के लिए कंप्यूटर साइंस में बीसीए / बीएससी/ बीटेक या ग्रेजुएट डिग्री के साथ ‘ए’ लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. अन्य पदों के लिए तय योग्यता एवं आयु सीमा का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा एवं पद के अनुसार आवश्यक स्किल्स/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल dsssbonline. nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि: 15 जुलाई, 2026

More Stories
यूपी के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, EWS को 10% आरक्षण
RRB NTPC भर्ती: 3477 पदों पर मौका, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
22-23 सितंबर को कई राज्यों में छुट्टी, स्कूल-बैंक रहेंगे बंद? जानें पूरी डिटेल