नई दिल्ली
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से शुरू होगा, जिसके उद्घाटन मुकाबले में मेजबान अमेरिका का सामना टेक्सास के डलास में कनाडा से होगा।
भारत का अभियान शनिवार 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच से शुरू होगा।
ग्रुप ए में भारत का पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ होगा, जिसके बाद 9 जून को उसी नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी।
टी20 विश्व कप में भारत का कार्यक्रम-
बनाम बांग्लादेश – 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच
बनाम आयरलैंड – 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।
बनाम पाकिस्तान – 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।
बनाम यूएसए – 12 जून को न्यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में।
बनाम कनाडा – 15 जून को लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में।

More Stories
भारत दौरे से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, चोट के कारण तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के सीरीज से बाहर
भारत की हार पर गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठाए सवाल, इन दो फैसलों को बताया गलत
T20I में भारत के 5 सबसे बड़े स्कोर, जिन्हें डिफेंड करने में नाकाम रही टीम इंडिया