इंदौर
लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए इंदौर में व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इसके लिए 27 मई को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अगला प्रशिक्षण 31 मई को होना है. 4 जून को सुबह नेहरू स्टेडियम में रखी गई EVM को अलग-अलग विधानसभा वार निकाला जाएगा और वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी.
इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीते दिनों इंदौर में दौरा भी किया था और तैयारी का जायजा लिया था.
50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
आने वाली 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना है. इंदौर स्थित नेहरू स्टेडियम के स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम की आवाजाही पर कुल 50 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी. लोकसभा चुनाव, 2024 के संबंध में भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने वोटों की गिनती के लिए वीडियो और सीसीटीवी कवरेज के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. मतगणना में पारदर्शिता, मतगणना स्थलों पर वीडियो एवं सीसीटीवी के माध्यम से प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी.
मतगणना को लेकर बरती जा रही सतर्कता
अतिरिक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि 4 जून को होने वाली मतगणना के संबंध में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए 4 कैमरे लगाए जाएंगे. प्रत्येक मतगणना हॉल के अंदर और 4 मतगणना केंद्र परिसर के बाहर. अधिकतम 10 कैमरे लगाए जा सकते हैं.
नेहरू स्टेडियम में भी लगाए जाएंगे कैमरे
इंदौर जिले के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 36 कैमरे लगाए जाएंगे, डाक मतपत्र कक्ष क्रमांक एच-10 में 4 कैमरे और मतगणना स्थल परिसर में कुल 10 कैमरे, इस प्रकार कुल 50 कैमरे लगाए जाएंगे. नेहरू स्टेडियम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. मतगणना दिवस से दो दिन पूर्व नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी. इस संबंध में प्रभारी उपजिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी अजय भूषण शुक्ला द्वारा कार्रवाई की जा रही है.

More Stories
हरदीप सिंह पुरी मध्यप्रदेश से लड़ेंगे राज्यसभा उपचुनाव, BJP ने घोषित किया उम्मीदवार
RSS में बड़े संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, 34 जिलों का नए सिरे से होगा बंटवारा; कटनी बनेगा नया विभाग
MP Weather Update: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, मध्यप्रदेश के 31 जिलों में अलर्ट; 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी