नीमका थाना.
नीम का थाना के बिहार गांव में मनरेगा कार्य के दौरान आज एक बड़ा हादसा हो गया, यहां मनरेगा में काम करने के बाद श्रमिक जब आराम कर रहे थे तभी ऊपर से मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में 6 से अधिक मजदूर दब गए। आसपास के श्रमिकों को इसकी सूचना लगी तो श्रमिक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर डाबला थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को निकालने के प्रयास शुरू कराए।
कड़ी मशक्कत के बाद सभी श्रमिकों को बाहर निकाल कर जीलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टरों ने शिमली निवासी श्रमिक बुधराम यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, श्रमिक फूलचंद यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे पाटन रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पाटन की बिहार ग्राम पंचायत में घाटा वाला बालाजी के पास मनरेगा में जोहड़ खुदाई का कार्य चल रहा था। श्रमिक काम करने के बाद श्रमिक छांव में टीले के नीचे बैठा गए। तभी अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में करीब 10 मजदूर दब गए। घटना की सूचना डाबला थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और आसपास के श्रमिकों और ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।

More Stories
खाटू श्याम जी लक्खी मेला शुरू, सीकर में 21 फरवरी से दरबार 24 घंटे खुलेगा; 38 किमी पैदल यात्रा
जनता के असली मुद्दों से भटकी सरकार, शिवपाल यादव का बीजेपी पर सीधा हमला
कोर्ट रूम में हड़कंप: महिला ने जज के सामने निकाला चाकू, वकील को दी धमकी