दौसा.
दौसा के महवा क्षेत्र में पलानहेड़ा गांव में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने तुरंत प्रभाव से महिला के परिजनों और पड़ोसियों का सर्वे किया और सैंपल इकट्ठा करके जांच के लिए भेजे। महवा ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संगीता चौधरी ने बताया कि पलानहेड़ा गांव की गल्ला देवी (71) पत्नी रामभरोसी मीणा को पिछले माह लकवा आया था।
गल्ला देवी (71) को पिछले माह लकवा के चलते उसे एसएमएस अस्पताल, जयपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था और 14 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हाल ही में बुजुर्ग 1 मई को अपने घर में अचानक गिर पड़ी तो उसे अस्पताल में वापस भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे 17 मई को एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर में भर्ती करवाया गया, जहां शनिवार को गल्ला देवी की मौत हो गई। मौत के बाद आई रिपोर्ट में बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने से सुरक्षा के लिहाज से महिला के परिजनों समेत आसपास के घरों का सर्वे करके जांच के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

More Stories
योगी सरकार के सुशासन को राष्ट्रीय पहचान, IIPA की यूपी शाखा को सम्मान
अब तीन साल से ज्यादा एक ही थाना-चौकी पर नहीं रह पाएंगे पुलिसकर्मी, पूरे प्रदेश से मांगा गया है ब्योरा
योगी सरकार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन उत्पीड़न में फंसे 24 बच्चों का रेस्क्यू