मुंबई
रॉयल एनफील्ड के लिए अप्रैल 2026 एक बेरतरीन महीना रहा है. इसके साथ ही कंपनी ने वित्तवर्ष 2027 की दमदार शुरुआत की है. कंपनी ने अप्रैल 2026 में 1,13,164 बाइक्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले ये आंकड़ा 31 परसेंट ज्यादा है। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 86,559 यूनिट्स को बेचा था. ब्रांड ने घरेलू मार्केट में 1,04,129 बाइक्स को बेचा है. अप्रैल 2025 में घरेलू मार्केट का आंकड़ा 76,002 यूनिट्स पर था. यानी देश में कंपनी की सेल 37 परसेंट बढ़ी है।
ब्रांड की मजबूत शुरुआत दिखाती है कि कंपनी भारतीय बाजार को अच्छी तरह से समझ रही है और सही दिशा में आगे बढ़ रही है. हालांकि, एक्सपोर्ट के मामले में कंपनी को इस महीने नुकसान हुआ है. ब्रांड ने 9,035 यूनिट्स को शिप किया है, जो पिछले साल 10,557 यूनिट्स तक पहुंच गया था। अप्रैल 2026 रॉयल एनफील्ड के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है. ब्रांड ने रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 को लॉन्च कर दिया है।
ये बाइक रेट्रो लुक और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन के साथ आती है. Flying Flea C6 को चरणबद्ध तरीके से मार्केट में उतारा जाएगा. ब्रांड इसकी शुरुआत बेंगलुरू से करेगी।
ब्रांड का 350सीसी से सेगमेंट में अभी भी दबदबा है. हाल में ही कंपनी ने हंटर 350 का नया बेस वेरिएंट पेश किया है. साथ ही ये बाइक नए कलर ऑप्शन में भी आ रही है. इन अपडेट्स के जरिए कंपनी अर्बन यूजर्स को टार्गेट कर पा रही है।
ग्लोबल मार्केट में कंपनी की Himalayan 450 अच्छा परफॉर्म कर रही है. ये अपनी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट में भी जगह बना सकती है. इस मॉडल की ग्रोथ लगातार देखने को मिल रही है।

More Stories
Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला
Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा
Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री