अलीगढ़
खैर थाना अंतर्गत अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे स्थित गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच 26 मई की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख बस में बैठी 60-70 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने राहगीरों की मदद से खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस कंट्रोल रूम को बस में आग लगने की सूचना दी गई, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे। बस में आग पर काबू पा लिया गया।
बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस संख्या UP87T1966 नोएडा से 60-70 सवारियां लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच पहुंची, तभी अचानक बस में आग की लपटें उठने लगीं। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना रोडवेज बस चालक को दी। चालक ने बस को सड़क किनारे लगा दिया।
बस में आग लगने की जानकारी होते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में से निकलने के लिए यात्रियों ने राहगीरों की मदद ली और खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। रोडवेज बस को जलता देख ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, पर आग नहीं बुझी। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रोडवेज के चालक-परिचालक ने बताया कि चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

More Stories
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026: ग्लोबल मंच पर चमकेगा आगरा, 36 उद्यमी लगाएंगे 60 स्टाल
75 आश्रमों में हर सप्ताह स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवाएं; पेयजल, टीवी, पुस्तकालय और योग-ध्यान की भी सुविधा
CM योगी की दो टूक: नियुक्ति के बाद पैसे मांगे तो जेल जाएंगे, 3,567 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र