बिलासपुर
विगत 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में पदस्थ वरिष्ठ जस्टिस पी सैम कोशी का उनकी मांग पर तेलंगाना हाईकोर्ट में तबादला किए जाने की अनुशंसा सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की है। इससे पूर्व उनका स्थानांतरण मध्यप्रदेश किया गया था लेकिन जस्टिस कोशी ने मध्यप्रदेश की जगह अन्य किसी भी राज्य में स्थानांतरण की इच्छा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को बताई थी।
सुप्रीम कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने पहले उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश किया था लेकिन कोशी ने इच्छा जताई कि उन्हें मध्यप्रदेश छोड़कर किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित किया जाए। इस पर कोलोजियम ने उनका स्थानांतरण तेलंगाना हाई कोर्ट में करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है।

More Stories
खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा