भरतपुर.
मामले में अधिक जानकारी देते हुए कोतवाल नरेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व नाबालिग लड़की के परिजनों ने कोतवाली में उपस्थित होकर उनकी लड़की को एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की ओर नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया।
इस मामले में पुलिस ने यूपी के शजनपुर निवासी युवक जाकिर हुसैन को लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पॉक्सो की धाराओं में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक जाकिर हुसैन से पूछताछ के बाद आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। वहीं लड़की को माता-पिता के सुपुर्द किया है।

More Stories
किसानों से 2.85 लाख मीट्रिक टन मोटा अनाज खरीदेगी योगी सरकार
जेवर एयरपोर्ट अब कहलाएगा ‘नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’: सीएम योगी
राजस्थान के भामाशाह डेटा सेंटर पहुंचे 8 राज्यों के 33 अधिकारी, डिजिटल गवर्नेंस मॉडल का करेंगे अध्ययन