लखनऊ
लोकसभा चुनाव के दौरान बस्ती के दो मतदाताओं ने वीवीपैट की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए डीएम अंद्रा वामसी ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। फोटो अपलोड करने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
चुनाव में दो मतदाताओं ने मतदान के गोपनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया। फेसबुक पर शिवबालक प्रजापति के नाम से आईडी चलाने वाले एक युवक ने मतदान के बाद वीवीपैट पर डिस्प्ले की फोटो को अपलोड कर दिया। तेजी से वायरल होने लगा। तमाम लोगों ने इसे ह्वाट्सएप पर डाल दिया। हालांकि यह नहीं पता चला कि यह वोट किस बूथ पर डाला गया था। प्रशासन इसकी जानकारी कर रहा है।
इसी प्रकार सदर विधानसभा क्षेत्र के मनहनडीह थाना कोतवाली बूथ पर अरविन्द चौधरी नामक युवक ने फेसबुक पर वीपीपैट की फोटो को वायरल किया। इसको संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस ने अरविन्द चौधरी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में बस्ती के डिएम अंद्रा वामसी ने बताया कि मतदान की गोपनीयता भंग करना आयोग के नियमों के विरुद्ध है। आयोग के निर्देश था कि बूथ में मोबाइल फोन वर्जित रहेगा। जिस भी मतदाता ने इस नियम को तोड़ा है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

More Stories
छठ से पहले यमुना में शुरू होगी क्रूज सफारी, 30 यात्रियों की क्षमता
यूपी विधान परिषद चुनाव: मतगणना से ठीक एक दिन पहले बड़ा बदलाव, आईएएस अभय को पर्यवेक्षक पद से हटाया
यूपी भाजपा की 548 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति घोषित, मुरली मनोहर जोशी शामिल