उदयपुर.
उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में नेटवर्क मार्केटिंग का फर्जी ऑफिस खोलकर बेरोजगारों को काम देने के बहाने ठगने का धंधा कर रहे 9 लोगों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस फर्जी कंपनी के प्रमुख ठग फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ठगी का शिकार बने कोटा संभाग के बारां निवासी विष्णु चौपदार ने 24 मई को सुखेर थाने में नौकरी के नाम पर 59 हजार 922 रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
प्रार्थी विष्णु ने रिपोर्ट में बताया कि उसके मित्र प्रदीप ने नौकरी दिलाने के लिए उसे उदयपुर बुलाया था, यहां आने पर वह उसे ecrmpl कंपनी के ऑफिस ले गया। वहां मौजूद लोगों ने विष्णु को ऑनलाइन सेलिंग का काम बताकर ट्रेनिंग के नाम पर 59,922 रुपये ठग लिए। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सुखेर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारकर नौ युवकों को यहां से हिरासत में लिया है, इस ठगी कांड में लिप्त कुछ युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है।

More Stories
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली आने-जाने वाली 45 ट्रेनों का बदला रूट और टाइमिंग, सफर से पहले चेक करें शेड्यूल
22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरी
योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन