कोलकाता
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शानदार फॉर्म में लौटे जरूर, लेकिन टीम की जीत के बाद वह विवाद में घिर गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें IPL 2026 के आचार संहिता उल्लंघन का दोषी पाया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स 2 अप्रैल को KKR के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 48 रन की अहम पारी खेली थी और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. हालांकि मैच के दौरान उनके व्यवहार ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया।
BCCI की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने IPL Code of Conduct के आर्टिकल 2.3 का उल्लंघन किया, जो अपमानजनक या अश्लील भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है।
इस गलती के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है. बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
31 मार्च को श्रेयस अय्यर पर भी गिरी थी गाज
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी 31 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब किंग्स ने 163 रन के लक्ष्य को पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था. इस जीत के हीरो ऑस्ट्रेलिया के कोनोली रहे थे. जिन्होंने डेब्यू मैच में 72 रन की नाबाद पारी खेली और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे।
श्रेयय अय्यर पर कब लग सकता है बैन?
चूंकि श्रेयस की स्लो ओवर रेट के मामले में यह इस सीजन की पहली गलती थी, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा. अगर दूसरी बार यही गलती दोहराई जाती है, तो उन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना और टीम के खिलाड़ियों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
तीसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी पाए जाने पर मामला और गंभीर हो जाएगा. ऐसी स्थिति में कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है. श्रेयस पहले भी स्लो ओवर रेट के मामलों में सजा झेल चुके हैं. पिछले सीजन में भी उन पर दो बार जुर्माना लगाया गया था, लेकिन समस्या अब भी जारी है।

More Stories
मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़े मिचेल सैंटनर
चेपॉक में CSK और PBKS की भिड़ंत, क्या धोनी की होगी वापसी और संजू सैमसन बदल पाएंगे अपने आंकड़े
KKR की खुदकुशी, दो रन आउट और गलत फैसलों ने हैदराबाद के सामने घुटने टेकने पर किया मजबूर