पीड़ित आवेदक को तत्काल घर पहुंचा कर न्याय के लिए धरना जारी
सीधी
विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल भाजपा नेता के द्वारा मानवता को शर्मसार करने वाले आदिवासी युवक पर पेशाब से पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया ।
पीड़ित व्यक्ति को पिछले 24 घंटे से पुलिस ने कस्टडी में लेकर रखा है। विधायक पटेल ने पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर रहा पीड़ित आवेदक को अकारण 24 घंटे पुलिस की कस्टडी में क्यों रखा जा रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारी पीड़ित व्यक्ति पर दबाव बनाकर बयान बदलवाने का प्रयास कर रहे हैं। यह अनैतिक एवं कदाचरण की श्रेणी में है।
विधायक पटेल ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि शीघ्र ही पीड़ित व्यक्ति को घर नहीं पहुंचा कर उन्हें न्याय नहीं दिया जाता तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विधायक पटेल ने बताया कि पीड़ित को पुलिस द्वारा ले जाने के बाद से घर के सभी सदस्यों ने कुछ भी खाया पिया नहीं है। घर में दहशत का माहौल है सभी परेशान और बेहाल है। इस दुखद घटना से घर के सभी सदस्यों,आदिवासी समाज एवं ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है।
विधायक पटेल के साथ आदिवासी नेताओं,समाजसेवियों एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

More Stories
30 साल में 10 वर्ग किमी सिमटा भोपाल का बड़ा तालाब, भू-माफियाओं पर सांसद सख्त
भोपाल गैंगरेप केस: युवतियों से दोस्ती कर बुलाया, आरोपियों ने किया दुष्कर्म
एमपी को मिली भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस की सौगात, सीएम मोहन देंगे हरी झंडी, देखें शेड्यूल